क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 15:36

अगर आपका क्रिएटिनिन बढ़ गया है तो अपनी डाइट में ऐसी चीजें कम शामलि करें जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

क्रिएटिनिन लेवल को कम करने इन फाइबर और विटामिन युक्त फलों का करें सेवन

क्रिएटिनिन लेवल को कम करने इन फाइबर और विटामिन युक्त फलों का करें सेवन,घर में मिला महिला का रक्तरंजित शव,घर में मिला महिला का रक्तरंजित शव,क्रिएटिनिन लेवल को कम करने इन फाइबर और विटामिन युक्त फलों का करें सेवन
किसी भी व्यक्ति के ब्लड और यूरिन में पाए जाने वाला वेस्ट मटेरियल को क्रिएटिनिन कहते है। दरअसल किडनी क्रिएटिनिन को ब्लड से निकालती है और वेस्ट प्रोडक्ट को यूरिन के माध्यम से शरीर से बाहर निकालने में सहायता करती है। लेकिन कई बार यह लेवल बढ़ जाता है। इस कारण कई प्रकार की समस्याएं हो जाती है। इसलिए आपको क्रियटिनिन लेवल कंट्रोल में रखना जरूरी होता है।

क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती है। दरअसल, जब मेटाबोलिज्म में प्रक्रिया द्वारा भोजन ऊर्जा में बदलता है। तो एक अन्य पदार्थ क्रिएटिनिन का निर्माण होता है। जिसे किडनी रक्त को छानकर यूरिन के माध्यम से बाहर निकालती है। लेकिन यदि क्रिएटिनिन का लेवल हाई होता है। तो यह प्रक्रिया बाधित होती है। जिससे किडनी भी प्रभावित होने लगती है। क्रिएटिनिन का बढ़ा हुआ लेवल किडनी संबंधित समस्याओं की ओर इशारा करता है। अगर आपका लेवल भी बढ़ा हुआ है। तो इसे कंट्रोल में कीजिए। ताकि किडनी से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आपको नहीं हो।

क्रिएटिनिन लेवल को कम करने के लिए वेजिटेरियन डाइट लेनी चाहिए। इसके साथ ही बेरी, लेमन जूस आदि विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ भी खाएं।

डायबिटीज के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर भी किडनी को नुकसान पहुंचाता है। इस कारण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने से किडनी को और नुकसान नहीं होता है। साथ ही क्रिएटिनिन के लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info